उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव के लोगों ने यदि उस मुख्यमंत्री निवास मे तोड़फोड़ कर नल की टोटियां सहित अन्य सामान निकाला तथा भवन को नुकसान पहुंचाया है जो उन्हें मुख्यमंत्री होने के नाते इलाज किया गया था; तो पूर्व CM के ऊपर कार्यवाही करते हुए क्षतिपूर्ति वसूली जानी चाहिए।
जो नुकसान हुआ है वह समूची संपत्ति ना तो अखिलेश यादव की है और ना ही मुख्यमंत्री योगी जी सारण नुकसान तो जनता के पैसे का हुआ है किंतु कई सवाल खड़े होते हैं जिनका उत्तर शासन-प्रशासन के पास नहीं है।
जब पूर्व CM अखिलेश यादव के उक्त आवास में तोड़फोड़ हो रहा था, सामान निकाली जा रही थी उस समय राज्य संपत्ति विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य आला अफसर क्या कर रहे थे?
महामहिम श्री राज्यपाल से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री उनके कई मिनिस्टर एवं अन्य लोगों ने इस प्रकरण पर बयान दिया है, बयान के साथ-साथ कार्यवाही होनी चाहिए। यह भी साफ होना चाहिए कि नुकसान क्या-क्या हुआ है तथा बंगले में मौजूद सरकारी संपत्ति क्या थी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अलग से बंगले में कौन सी संपत्तियां अर्जित कर स्थापित की गई थी।
योगीजी! दम हो तो अखिलेश पर जारी करिए आरसी और वसूलिए क्षतिपूर्ति। braj bhushan iitk | |
| 224 Likes | 224 Dislikes |
| 5,094 views views | 324K followers |
| Non-profits & Activism | Upload TimePublished on 14 Jun 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét