2008 से 2017 तक के पत्थरबाजों को सरकार अभय दान देने जा रही है।
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री मुफ्ती महबूबा से मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी के सुर बदल गए
उन्होंने घोषणा किया की 9730 पत्थरबाजों के मुकदमे वापस लिए जाएंगे और उन्हें अभय दान दिया जाएगा। पत्थरबाज बच्चे हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं होगी।
हुजूर, आप ही तो भाषण करते थे पत्थरबाजों का मामला आप सभी के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया था।
प्रधानमंत्री जी भी आतंकवाद और पत्थरबाजों के विरुद्ध बोलते हुए रुकते नहीं थे।
वोट बैंक के लिए आखिर और क्या-क्या करना चाहते हैं।
देश में ऐसे तमाम बाल अपराधी हैं जिन्होंने हत्या लूट राहजनी छिनैती बलात्कार यौन उत्पीड़न सहित अन्य आपराधिक मुकदमों में शिरकत किया है उन्हें भी अभय दान दे दीजिए।
कानून का मखौल मत उठाइए। आने वाला समय जवाब मांगेगा। अपनी ही संताने ने आप को कलंकित पूर्वज के रूप में याद करेंगी।
पत्थरबाजों को रिहा करेंगे बाबू साहब। महबूबा से मिलते ही बदल गया सुर। braj bhushan iitk | |
| 20 Likes | 20 Dislikes |
| 309 views views | 324K followers |
| Cars & Vehicles | Upload TimePublished on 9 Jun 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét