भारत सरकार की पूर्व नमामि गंगे मंत्री उमा भारती ने गंगा साफ ना होने पर कूदकर जान देने की बात कहा था।
अब वह सारा दारोमदार नितिन गडकरी पर थोप रही हैं। गडकरी साहब 2019 तक गंगा को साफ करने का दावा कर रहे हैं।
उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश बिहार हो या पश्चिम बंगाल सभी जगह में लोगों की बुरी आदतें व सरकार द्वारा कूड़ा कचरा जल मल एवं नाले किनारे से गंगा को मरते हुए देख रहा हूं।
पटना के विभिन्न घाटों पर सुबह लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तक टहलना हुआ जहां कई दर्जन लोगों को सुबह के समय शौच करते हुए देखा।
टोका टाकी किया। समझाया बताया और ऐसा ना करने की हिदायत भी दिया।
पटना के कुल 51 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है किंतु प्रदेश की राजधानी जहां मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शासन के मुख्य सचिव एवं समस्त प्रशासनिक तंत्र बैठता हो वहां गंगा की यह दुर्दशा इस बात को चिल्ला-चिल्लाकर बयां कर रही है कि सभी जिम्मेदार अपनी आंखों पर घटिया चश्मा तथा कान में रुई डालकर प्रदेश को दुर्दशा की तरफ ले जा रहे हैं।
पटना में गंगा किनारे जो देखा वह वाकई था हैरान करने वाला। braj bhushan iitk | |
| 23 Likes | 23 Dislikes |
| 447 views views | 324K followers |
| Cars & Vehicles | Upload TimePublished on 17 May 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét