मेरे साथ बैठे हुए इन दोनों महापुरुषों ने मरणोपरांत अपना पार्थिव शरीर काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के पक्ष में समर्पित करने का संकल्प पत्र भरा है।
श्री ब्रह्म देव सिंह जी ग्राम मेदनीपुर उम्र 84 साल सहकारी बैंक के अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त है।
कई बार आदरणीय सिंह साहब ने फोन कर मुझसे देहदान का संकल्प पत्र भरे जाने की अपेक्षा किया था जिसे पूरा किया गया।
शुरू से ही इनकी इच्छा रही है कि हम महामना के मंदिर में मरणोपरांत मेडिकल के बच्चों को पढ़ाई के लिए अपना योगदान करें।
दूसरे महापुरुष 74 वर्षीय श्री राम अधार मिश्र जो मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं किंतु अब गाजीपुर के महुआबाग मोहल्ले के निवासी हो गए हैं।
श्री मिश्र रोडवेज में चालक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। महर्षि दधीचि की परंपरा को और आगे बढ़ाते हुए अपना योगदान राष्ट्र के प्रति समर्पित करना चाहते हैं।
दोनों लोगों का संकल्प पत्र भरने के उपरांत काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शरीर रचना विभाग को समर्पित कर दिया जाएगा।
बताते चलें कि अब तक गाजीपुर में लगभग 4 दर्जन लोगों ने मरणोपरांत अपना पार्थिव शरीर समर्पण करने के लिए संकल्प पत्र भरा है, जिसमें शेरपुर की आदरणीय कलावती राय का संकल्प पूरा भी किया।
जीवन के अंतिम पड़ाव में यह कैसा प्यार? braj bhushan iitk | |
| 38 Likes | 38 Dislikes |
| 870 views views | 324K followers |
| Cars & Vehicles | Upload TimePublished on 6 Jun 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét