20 वर्ष के आपराधिक इतिहास में 40 हत्याएं यानी 6 माह में एक हत्या का रिकॉर्ड।
इसके अतिरिक्त लूट छिनैती एवं रंगदारी मांगने आदि के मुकदमे भी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी पर वाँछित थे।
बागपत जेल से आज उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया जाना था रंगदारी के मामले में किंतु जेल में ही उसकी हत्या कर दी गई।
स्वस्थ समाज में अपराधियों का कोई स्थान नहीं होता। आम जनजीवन के लिए बहुत घातक तथा कोढ़ और कलंक के समान है।
माना कि कुछ अपराधों में पुलिस ने फर्जी ढंग से मुन्ना बजरंगी को वांछित किया होगा किंतु ऐसा तो नहीं हो सकता कि उसने अपराध किया ही ना हो।
मुन्ना बजरंगी के इस प्रकार की हत्या को मैं विधि-व्यवस्था एवं कानून की मर्यादा के उल्लंघन स्वरूप देख रहा हूं।
किसी अपराधी को सजा देने का काम माननीय न्यायालय का है चाहे उसे कुछ वर्षों का कारावास दे, आजीवन कारावास दें अथवा मृत्युदंड।
प्रस्तुत प्रकरण में जेल प्रशासन पुलिस प्रशासन के अलावा प्रदेश सरकार एवं केंद्र के गृह मंत्रालय पर भी सवालिया निशान खड़ा होता है।
जेल की चाक चौबंद व्यवस्था में जहां बाहर से लेकर भीतर तक कई जांचे होती हैं। मेटल डिटेक्टर लगा है वहां ऐसे हथियार भीतर गए कैसे?
ऐसी हत्याओं में न्यायालय तथा प्रदेश का अभियोजन विभाग भी कम दोषी नहीं है। कोर्ट का खाली होना, अधिवक्ताओं की हड़ताल से मुकदमों की सुनवाई ना होना, अभियोजन द्वारा प्रकरण पर तत्परता ना दिखाना सहित ऐसे कई मामले हैं जिससे अपराधी लगातार दीर्घकाल तक मुकदमे को लटकाए रहने में सफल होता है।
MUNNA BAJRANGI KA ANY.
अब सभी न्यायालय संचार जनित माध्यमों से जुड़ गए हैं तथा जेल मे भी कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराने की व्यवस्था की गई है।
गाजीपुर में माफियाओं की पेशी के समय जब सारे थाने लगाए जाते थे, कचहरी सील की जाती थी वैसे में हम छोटी सी टुकड़ी के साथ चार्ट पेपर लगाकर धरना देते थे तथा यह कहते थे,,,,,
कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराओ या जज साहब जेल में जाओ। मतलब कि जज साहब जाएं और जेल में सुनवाई कर के आए, उन्हें यह अधिकार नहीं दिया है कि वह आमजन के मौलिक अधिकार का हनन करेंगे।
आशा है प्रस्तुत वीडियो आपको पसंद आएगा मैं अनुरोध करूंगा कि आप अपने विचार जरूर दें।
बकरे मुर्गे की तरह करता था इंसानों की हत्या। मुन्ना बजरंगी के अंत पर कुछ जरूरी सवाल? braj bhushan iitk | |
| 353 Likes | 353 Dislikes |
| 42,545 views views | 324K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 8 Jul 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét